फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

मंडीधनौरा क्षेत्र में मिला नर तेंदुए का शव

Wed, 24 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 24 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
leoperd
विभागीय अधिकारियों के अनुसार नहर में मिला तेंदुआ नर है और उसकी मौत लगभग
विज्ञापन
तीन दिन पहले हुई है। तेंदुए के शव से दुर्गंध आ रही थी और उसकी पीठ पर चोट का निशान भी है।

बता दें कि शनिवार को गांव डींगरा में एक किसान के खेत में बने कुएं में मादा तेंदुआ गिर गया था, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने ट्रैंक्युलाइज करके निकाला था। थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनुपर के पास रामगंगा पोषक नहर में पुल के पास मंगलवार की सुबह एक तेेंदुए का शव अटका दिखाई दिया।

कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को रेंज आफिस ले आई। बताया जाता है कि शव से दुर्गंध आ रही थी। वन क्षेत्राधिकारी इकबाल खां का कहना है कि तेंदुए की मौत करीब तीन दिन पहले हुई है।

मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा। रेंजर ने बताया कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेज दिया गया है। बीते शनिवार को भी क्षेत्र के गांव डींगरा में एक  खेत में बने कुएं में मादा तेेंदुआ गिर गया था।

वनकर्मियों ने उसे बाहर निकाल कर बिजनौर के अमानगढ़ वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया था। हालांकि बिजनौर में एक और मादा तेंदुए का शव मिलने से बिजनौर के डीएफओ डींगरा में मिले तेंदुए को ट्रैंक्युलाइज करने के दौरान मौत होना बताकर फेंके जाने की बात कह रहे हैं।

कहीं बिजनौर में मिला तेंदुआ ही तो नहीं?
मंडी धनौरा (अमरोहा)। रामगंगा पोषक नहर में मिला तेंदुआ कहीं बिजनौर जनपद में मिला तेंदुआ तो ही नहीं है। रविवार को बिजनौर में एक तेंदुए का शव मिला था। बताया जाता है कि उसे गोली मारी गई थी। मंगलवार को एक तेंदुए का शव रामगंगा पोषक नहर में मिलने से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि नहर में  मिला तेंदुआ बिजनौर जनपद में मिला तेंदुआ ही तो नहीं है।

 वैसे भी रामगंगा पोषक नहर जनपद बिजनौर के कई क्षेत्रों से होकर ही इधर आती है। स्थानीय वन अधिकारियों का कहना है कि शव लगभग तीन दिन पुराना है। नहर में मिले तेेंदुए को गोली मारने की आशंका है। वन क्षेत्राधिकारी इकबाल खां का कहना है कि तेंदुए को गोली मारने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लग पाएगी।

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
मंडी धनौरा। रामगंगा पोषक नहर में मिले तेंदुए के मामले में वन क्षेत्राधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी इकबाल खां ने बताया कि नहर में मिले तेंदुए के संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है।

मामले की जांच के लिए टीम गठित
मंडी धनौरा। रामगंगा पोषक नहर में मिले तेंदुए की मौत की जांच के लिए मंडल वन संरक्षक ने जिला वनाधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम गठित की है। इसमें वन क्षेत्राधिकारी धनौरा और वन क्षेत्राधिकारी धामपुर को भी शामिल किया गया है।

यह जानकारी देते हुए डीएफओ बीसी ब्रह्मा ने बताया कि संरक्षक ने रामगंगा पोषक नहर में मिले तेंदुए के शव को मिलने की घटना को गंभीरता से लिया है। टीम शेरकोट व धनौरा के बीच पड़ने वाले इलाके में जांच करेगी और गोपनीय तरीके से यह पता लगाएगी कि तेंदुए पर क्या किसी के द्वारा हमला किया गया है।

 डीएफओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में तेंदुए के बाएं कंधे पर चोट का निशान पाया गया है। यह निशान कैसे बना। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। बरेली में पोस्टमार्टम हो चुका है लेकिन रिपोर्ट पंाच दिन बाद मिलेगी। डीएफओ ने दावा किया है कि स्योहारा में मृत मिली मादा तेंदुए व डींगरा गांव से पकड़ कर अमानगढ़ के जंगल में छोड़ी गई मादा तेंदुए बिल्कुल अलग हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed