{"_id":"71acef9217c95f13ad4fb55e837c79cb","slug":"leoperd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डींगरा गांव के कुएं में तेंदुआ गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डींगरा गांव के कुएं में तेंदुआ गिरा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव डींगरा में अरविंद शर्मा उर्फ टीटू दोपहर एक बजे नौकर
विज्ञापन
के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे। उनके खेत में 30 फिट गहरा एक खाली कुआं
भी है। सिंचाई करते समय उन्हें कुएं से किसी के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी।
झांककर देखा तो कुंए में एक तेंदुआ दिखा। खेत स्वामी ने शोर मचा दिया।
डींगरा में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी होने पर खंडसाल, मिठठनपुर, चुचैला कलां, मल्हुपुरा, चुचैला खुर्द, कपसुवा आदि गांवों के ग्रामीण उसे देखने पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम, वन विभाग की टीम व पुलिस भी मौके पर मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी इकबाल खां ने बताया कि कुंए में गिरा तेंदुआ ही है।
सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने कुएं के ऊपर जाल डलवा दिया है। रेंजर ने मामले की रिपोर्ट जिला वनाधिकारी को दी। मुरादाबाद से जंगली जानवर को पकड़ने में एक्सपर्ट माने जाने वाले नावेद व मनोज रस्तोगी को भेजा गया था। समाचार भेजे जाने तक तेंदुए को बाहर निकालने के प्रयास जारी थे।