फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ghar ghar jale choolha

गांव के हर घर का चूल्हा जले, यही हमारा मकसद: वीएम सिंह

Wed, 16 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 16 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
ghar ghar jale choolha
वीएम ‌सिंह - फोटो : amar ujala
शहर और गांवों के बीच की दूरियां कम हों, ताकि यहां भी स्वास्थ्य-शिक्षा संबंधी जरूरी सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा सब की आर्थिक स्थिति कम से कम इतना सुदृढ़ हो ताकि गांव के हर घर में चूल्हा जलता रहे। इसके अलावा किसानों की युवा पीढ़ी को खेतों की ओर आकर्षित करने के प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


ही हमारा और हमारी पार्टी का मकसद है, ये बातें मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कही। वे खादगूजर रोड पर केएसएम लॉ कॉलेज का लोकार्पण करने से पहले प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने किसानों की पार्टी को अपना समर्थन देने की अपील की। बताया कि, यूपी के 47 जिलों में किसानों के सवा दो करोड़ वोट हैं और दो करोड़ 31 लाख वोट मिलने पर सरकार बन जाती है। कहा कि, राष्ट्रीय मजदूर संगठन किसानों की पार्टी है। किसानों को अपना हक पाने के लिए अपनी सरकार बनानी होगी। कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में एक-एक सीट पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन के सवाल पर बोले कि, जरूरत पड़ी तो गठबंधन भी किया जा सकता है, मगर गठबंधन में एजेंडा किसान पार्टी का ही रहेगा। प्रेस वार्ता के बाद उन्होंने केएसएम लॉ कॉलेज का लोकार्पण किया। बोले कि, ग्रामीण अंचल में लॉ कॉलेज से लोगों को लाभ मिलेगा। इससे देहात के विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे गांव में रह कर पढ़ाई के साथ-साथ खेती का भी कार्य कर सकेंगे। 


रागी जत्थे ने सबद-कीर्तन किया 
गजरौला। केएसएम लॉ कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में सबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें जत्थे ने गुरुवाणी और सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह, जिला महासचिव चमन सिंह, हापुड़ जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह भाटी, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष जबर सिंह, मेरठ के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, सरदार जगदीप सिंह, हेमेंद्र सिंह, अजीत चौधरी, राजवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed