फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga snan

हर-हर गंगे के घोष से गूंजा तट

Sun, 10 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 10 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ganga snan
माघ की अमावस्या पर शनिवार को गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट गंगा तट पर भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारे से पूरा तट गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। वहीं गंगा तट पर मेला लगा।
विज्ञापन


माघ मास की अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसको लेकर ब्रजघाट गंगा तट पर भोर में चार बजे से ही श्रद्धालु आने लगे थे। यहां स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगा कर सूर्य नारायण का अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


इस दौरान गंगा तट हर-हर गंगे के जयकारे से गूंजता रहा। यहां मेला भी लगा था, झूले भी लगाए गए थे। मेले में बच्चों ने झूले का आनंद उठाया और खेल खिलौने खरीदे। महिलाओं व युवाओं ने चाट पकौड़ी का भी जायका लिया। वहीं अमावस्या पर श्रद्धालुओं के वाहनों से ब्रजघाट पुल पर यातायात कई बार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा नहाने आई महिला लापता
गजरौला। अमावस्या पर पति के साथ गंगा नहाने आई महिला स्नान के दौरान अचानक लापता हो गई। महिला का कोई सुुराग नहीं लग सका। पीड़ित पति ने गढ़मुक्तेश्वर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

बताया जाता है कि दिल्ली निवासी 45 वर्षीय महिला जानकी शनिवार को अपने पति प्रमोद के साथ गंगा स्नान करने आई थी। पति ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े सात बजे दोनों गंगा स्नान कर गंगा से बाहर आ गए थे।


वह कपड़े बदलने लगा, उसी दौरान पत्नी जानकी गंगा में प्रसाद चढ़ाने चली गई। इसके बाद वह नहीं लौटी। कुछ देर इंतजार के बाद उसने तलाश शुरू कर दी। सुराग न लगने पर 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने गंगा में तलाश कराया लेकिन महिला का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed