फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vyapari ka murder

घर के बाहर खड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Fri, 05 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 05 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
vyapari ka murder
नगर की महाजन बस्ती में गुरुवार रात करीब नौ बजे शादी समारोह से लौटे एक व्यापारी की दो नकाबपोशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे हवाई फायर कर दहशत फैलाते हुए निकल गए।
विज्ञापन


खुलेआम हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, परिजन भी किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं।

मोहल्ला महाजन बस्ती निवासी व्यापारी 40 वर्षीय ललित कुमार अग्रवाल पुत्र जगदीश सरन आइडिया कंपनी के प्रीपेड-पोस्टपेड सिम के डिस्ट्रीब्यूटर थे। साथ ही एमसीएक्स का कारोबार करते थे।
विज्ञापन


चौपला स्थित ज्योति कॉम्पलेक्स में इनका ऑफिस था। गुरुवार शाम वह अपने ऑफिस के कर्मचारी अंकुर के साथ बाइक से मैरीटेन होटल में नरेश कपड़े वाले के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। रात नौ बजे वह अंकुर के साथ घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभी ललित घर के दरवाजे की सीढ़ियों पर कदम रख ही रहे थे कि, एक बाइक वहां आकर रूकी। बाइक पर दो युवक बैठे थे। दोनों के मुंह पर ढाटे बंधे थे। इससे पहले मोहल्ले वाले और ललित कुछ समझ पाते।

बाइक सवारों ने तमंचा निकाल कर बायीं कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने से ललित लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। वारदात को अंजाम देकर हत्यारों ने दो हवाई फायर भी किए और गांव एहरौला तेजवन की ओर भाग निकले।

वहीं गोली की आवाज सुन कर परिजन और मोहल्ले वाले घरों से बाहर आ गए। सूचना पर थानाध्यक्ष तत्काल फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर व्यापारी ललित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्साधिकारी ने ललित को मृत घोषित कर दिया।

सहमे हुए हैं मोहल्ले वाले
गजरौला। घर के बाहर व्यापारी की गोली मार कर हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मोहल्ले वाले सहमे हुए हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि मोहल्ला महाजन में देर रात तक चहल-पहल रहती है। भरी बस्ती में ऐसी वारदात पहले कभी नहीं हुई। मोहल्ले वालों ने पुलिस से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

हंसमुख मिजाज का था व्यापारी ललित
गजरौला। व्यापारी ललित कुमार अग्रवाल की हत्या से सभी सन्न हैं। वारदात के कुछ देर बाद ही ललित की हत्या की खबर पूरे गजरौला में फैल गई। जिसने सुना वह दौड़ कर सरकारी अस्पताल पहुंच गया।

हर किसी की जुबां पर यही बात थी कि ललित बहुत हंसमुख था। कभी किसी से झगड़ा करते हुए ललित को नहीं देखा गया। मोहल्ले में भी सभी से नमस्कार करते हुए ललित निकलता था। ललित ने कभी किसी से भी ऊंची आवाज में बातचीत नहीं की। आखिर ललित की किससे दुश्मनी हो सकती है।

कहीं लेनदेन में तो नहीं हुई ललित की हत्या
गजरौला। व्यापारी ललित एमसीएक्स का कारोबार करता था। इस कारोबार में लाखों का लेनदेन होता है। ऑनलाइन सोना चांदी से लेकर खाद्य पदार्थों की खरीद फरोख्त होती है। कहीं ललित का किसी से लेनदेन को लेकर विवाद तो नहीं चल रहा था? पुलिस ने इस बिंदू पर भी छानबीन शुरू कर दी है।

परिवार में मचा कोहराम
गजरौला। ललित की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ललित अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। दो भाई रज्जन और किशन का स्वर्गवास हो चुका है। सबसे बड़े भाई विजय अग्रवाल इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं पत्नी रो-रोकर सुधबुध खो बैठी है। ललित के 12 साल का एक बेटा है। ललित की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों को बिलखता देख भीड़ में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।


व्यापारी की हत्या किसने की और हत्या की वजह क्या थी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, फिलहाल मृतक व्यापारी के बड़े भाई विजय अग्रवाल की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी गई है, रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, साथ ही हत्यारों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। उपेंद्र यादव, थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed