{"_id":"6acab2616f6e1e22270ce4a4","slug":"fire-breaks-out-in-cng-car-disaster-averted-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165752-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीएनजी कार में लगी आग, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीएनजी कार में लगी आग, हादसा बचा
Sun, 11 Oct 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
सनौली। नेशनल हाईवे 709-एडी पर जलालपुर मोड के पास शनिवार को सीएनजी कार में आग लग गई। कार में मतलौडा निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ अमावस्या पर यमुना में स्नान करने जा रहा था। चालक ने बड़ी मुश्किल से कार रोक परिवार को बाहर निकाला। कुछ ही देर में धूं-धूं कर जल उठी।
मतलौडा निवासी सन्नी ने बताया कि वह शनिवार 10 अक्तूबर को अपने परिवार के साथ ट्राइबर सीएनजी कार में सवार होकर यमुना पर स्नान के लिए जा रहे थे। वह जलालपुर मोड़ कट के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो अचानक कार में से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। उन्होंने कार रोककर खुद के साथ परिवार को भी बाहर निकाला। कुछ ही देर में गाड़ी में आग भड़क गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वहां से गुजर रहे पानी के उक कैंटर की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया। इससे कार पूरी तरह जलने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
सनौली थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद