फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nephews beat uncle to death over a land dispute.

Agra News: जमीन के विवाद में भतीजों ने पीटकर ले ली चाचा की जान

Sun, 11 Oct 2026 03:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Nephews beat uncle to death over a land dispute.
फोटो 2मृतक के पुत्र रिंकू द्वारा थाना खेरागढ़ पर दी गई तहरीरमृतक गुलाब सिंह का फाइल फोटो पर
खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी करणा(सरेंडा) में जमीन के विवाद में भतीजों ने चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले से घायल चाचा की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपियों की तलाश जुटी हुई है। मृतक के पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।मृतक के पुत्र रिंकू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उनके पिता गुलाब सिंह (45) को ताऊ देवी सिंह और उनके पुत्र राजेश एवं दीपेश ने गालीगलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद गुलाब सिंह प्राथमिकी दर्ज कराने थाना खेरागढ़ जा रहे थे। आरोपियों ने उनको गांव के समीप चामड़ माता मंदिर के समीप घेरकर बेरहमी से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें एसएन इमरजेंसी आगरा ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र रिंकू ने बताया कि पिता गुलाब सिंह अकेले रहते थे और आगरा मंडी में मजदूरी करते थे। उनकी मां बड़ी बहन अन्नू के साथ काफी वर्षों से मामा के यहां सेहपुरा (सरेंडा) में रहते हैं। मां बीमार रहती हैं। वह गांव में मजदूरी भी करते हैं। आरोपी ताऊ और चचेरे भाई जमीन और मकान को लेकर अक्सर पिता गुलाब सिंह से झगड़ा करते थे। मृतक के साले जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह एसीपी खेरागढ़ सुनीता चौहान से मिलकर घटना की जानकारी दी और थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


चाचा-भतीजे में झगड़ा हुआ था। दोनों ही शराब पीने के आदी बताए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। परिजन की ओर से दी गई तहरीर पर विधिक कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है। -आदित्य कुमार सिंह, डीसीपी पश्चिमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed