{"_id":"6acab05aae68575e650545bb","slug":"accused-arrested-for-shooting-history-sheeter-search-on-for-main-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1481727-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों की तलाश
विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा पुलिस ने शिवपुर अतरिया निवासी हिस्ट्रीशीटर देवानंद उर्फ मार्कण्डेय निषाद और उसके साथी पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार देर रात शिवपुर गांव से हत्या के प्रयास के आरोपी दयानंद निषाद को पकड़ा। मामले में मुख्य आरोपी हरीश समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि चार दिन पहले शिवपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर देवानंद उर्फ मार्कण्डेय निषाद और उसके साथी पर गोली चलाई गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवपुर कौड़िपुरा निवासी दयानंद निषाद पुत्र अवधेश निषाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर देवानंद उर्फ मार्कण्डेय निषाद की पत्नी रागिनी की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।