{"_id":"45-34453","slug":"Amroha-34453-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जन नहीं कैसे हो नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जन नहीं कैसे हो नसबंदी
Amroha
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जिले में नियुक्त एकमात्र सर्जन के सीएमओ बनने के बाद नसबंदी के ऑपरेशन का कार्य प्रभावित हो रहा है। सोमवार को गजरौला सीएचसी में कई महिलाएं नसबंदी ऑपरेेशन के लिए आईं, लेकिन निराश लौटना पड़ा।
जिले के सभी सीएचसी में डा. मंजू शर्मा एक मात्र सर्जन हैं। उन्हें जिले का मुख्य चिकित्साधिकारी बना दिया गया है। इसके बाद से वह सीएमओ का काम भी देख रही हैं और ऑपरेशन भी देख रही हैं। लेकिन व्यवस्ताओं के चलते वह ऑपरेशन को पूरा समय नहीं दे पा रही हैं। सोमवार को उन्हें ऑपरेशन के लिए गजरौला आना था, लेकिन उन्होंने संदेश भेज दिया कि मरीजों को लेकर अमरोहा आ जाएं। गजरौला सीएचसी में चिकित्सक का कहना है कि सीएमएस को इस बात से अवगत कराया गया तो उन्होंने कह दिया कि अपने इंचार्ज को बताएं। करीब 10-15 केस परिवार नियोजन के हैं। सभी मरीज गांव से आए हैं। उन्हें अमरोहा लेकर जाना और वापस लाना बेहद चुनौतीपूर्ण है।
काफी दूर से आएं हैं। पहले बताया गया था कि सीएचसी में ही ऑपरेशन किया जाएगा। लेकिन यहां आए तो कहा गया कि अमरोहा जाना पड़ेगा।
पूजा, निवासी ग्राम अघेरिया।
सुबह से इंतजार कर रहे हैं। पहले कहा था कि सीएमओ मैडम आएंगी। अब बताया कि अमरोहा ही जाना पड़ेगा। हम ऑपरेशन के लिए अमरोहा नहीं जाएंगे।
सविता, ग्राम विरला।
गांव से आना ही काफी दिक्कत भरा है। अब यहां से अमरोहा जाने के लिए कह रहे हैं। इतने सारे मरीज हैं। डॉक्टर को यहां आना चाहिए। लेकिन हमें अमरोहा बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बिनोद, ग्राम दरियापुर।