फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Suspicion of mustard oil adulteration: Food Department raids Amroha; oil worth ₹3.82 lakh sealed

सरसों के तेल में मिलावट का शक: अमरोहा में खाद्य विभाग का छापा, 3.82 लाख का तेल सील, दो नमूने जांच को भेजे

Wed, 14 Oct 2026 12:08 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 14 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सरसों के तेल में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिलाकर बेचने और रंग मिलाने की शिकायत पर दो स्थानों पर छापा मारा। गुरु कृपा परिसर से 3.46 लाख रुपये से अधिक का रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और मंडी समिति क्षेत्र से 36 हजार रुपये का करीब 200 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। दोनों स्थानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Suspicion of mustard oil adulteration: Food Department raids Amroha; oil worth ₹3.82 lakh sealed
अमरोहा में जांच करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

सरसों के तेल में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिलाकर बेचने और रंग मिलाने की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने गुरु कृपा के परिसर से 3.46 लाख रुपये से अधिक कीमत का रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया। वहीं, अमरोहा अड्डे के पास मंडी समिति क्षेत्र में मनोज अग्रवाल के टैंकरों की जांच के दौरान करीब 200 लीटर सरसों का तेल बिक्री के लिए भंडारित मिला।

विज्ञापन


इसकी कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है। विभागीय टीम ने तेल का नमूना लेकर संबंधित स्टॉक सील कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि शिकायतों के आधार पर गुरु कृपा के परिसर का निरीक्षण किया गया। यहां सफारी ब्रांड का रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिला।
विज्ञापन


पैकेजिंग और लेबलिंग में भी कमियां पाई गईं। सरसों के तेल में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिलाकर बेचने की शिकायत के मद्देनजर तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मौके पर कारोबारी ने अमरोहा की अन्य दुकानों पर तेल की आपूर्ति से संबंधित बिल भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर 346425 रुपये के तेल का स्टॉक सील कर दिया। साथ ही कमियों को तीन कार्यदिवस में दूर करने के निर्देश दिए है। दूसरी कार्रवाई सब्जी मंडी अमरोहा अड्डा के पास मंडी समिति के निकट की गई। यहां मनोज अग्रवाल के लगभग एक-एक हजार लीटर क्षमता वाले तीन टैंकर मिले।

इसमें एक टैंकर में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और दो में सरसों का तेल के थे। खुले तेल की बिक्री के लिए अपेक्षित लाइसेंस या पंजीकरण नहीं दिखाया गया। मौके पर केवल खुदरा विक्रेता का लाइसेंस मिला। जांच के दौरान एक टैंकर में करीब 200 लीटर सरसों का तेल बिक्री के लिए रखा मिला।


इसकी अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये थी। विभाग ने तेल का नमूना लेकर संबंधित स्टॉक सील कर दिया।  खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed