फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patei Khalsa and Ikaunda resounded with chants of 'Jai Shri Ram'; the Ram Baraat was taken out with great fanfare.

Amroha News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे पतेई खालसा और इकौंदा, धूमधाम से निकली रामबारात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Patei Khalsa and Ikaunda resounded with chants of 'Jai Shri Ram'; the Ram Baraat was taken out with great fanfare.
डिडौली। पतेई खालसा और इकौंदा गांव में मंगलवार को भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजे की धुन और श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बरात में शामिल देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

पतेई खालसा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह चौहान और अन्य पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती कर बरात का शुभारंभ किया। बरात में राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न, विश्वामित्र और भगवान शिव-पार्वती की झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान किन्नर चांदनी और आरजू ने नृत्य कर खुशी जताई। उन्होंने भगवान श्रीराम की बरात में नोटों की वर्षा भी की। बरात के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। मौके पर बिजेंद्र सिंह चौहान, राकेश वर्मा, डॉ. एनएस भारती, सचिन चौहान और वीर सिंह कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, इकौंदा में रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती कर बरात को रवाना किया। बरात तोफापुर, भवानीपुर, सलामतपुर, नगला और कुआंखेड़ा होते हुए निकली। मार्ग में श्रद्धालुओं ने बरात का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रास्ते में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान दीपक कुमार, गंगाराम सैनी, राजेंद्र सिंह सैनी, हितेश सैनी, राजेश महाराज, नरेश गुप्ता, विनीत विश्वकर्मा, रविंद्र पाल, उमेश पाल और करन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed