फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused in bike mechanic's death remains out of police reach.Accused in bike mechanic's death remains out of police reach.

Amroha News: बाइक मिस्त्री की मौत में नामजद पुलिस पकड़ से दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused in bike mechanic's death remains out of police reach.Accused in bike mechanic's death remains out of police reach.
आदमपुर। दढ़ियाल में बाइक मिस्त्री निजामुद्दीन मलिक की हत्या के मामले में दो दिन बाद भी नामजद आरोपी पुष्पेंद्र और विजय पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे निजामुद्दीन बेटी के लिए दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में ख्वाजेपुर निवासी पुष्पेंद्र और विजय ने कथित तौर पर उनकी बाइक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर गला घोंट दिया। संभल के अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव दढ़ियाल चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगाया। मृतक के पिता जलालुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed