फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Paddy crop flattened in the fields; hard work goes to waste, and the grains have also turned out poor in quality.

Amroha News: खेतों में बिछी धान की फसल, मेहनत पर फिरा पानी, दाने भी हुए कमजोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened in the fields; hard work goes to waste, and the grains have also turned out poor in quality.
अमरोहा। मौसम की मार ने धान किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई। कहीं फसल गिरने से कटाई में परेशानी हो रही है तो कहीं बालियों में दाने कमजोर पड़ने की शिकायत है। किसानों के सामने फसल समेटने से लेकर उसे बेचने तक का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को डिडौली क्षेत्र में किसान खेतों में गिरी धान की फसल को सीधा कर कटाई करते नजर आए। किसानों का कहना है कि बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसल को संभालने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है, लेकिन उपज अच्छी मिलने की उम्मीद भी कम हो गई है।
विज्ञापन


जिले में करीब 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की गई है। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में लगभग 80 प्रतिशत फसल की कटाई हो चुकी है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से अमरोहा तहसील क्षेत्र में करीब तीन प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। कृषि विभाग ने फसल क्षति का सर्वे कराया है। वहीं हसनपुर, नौगावां सादात और मंडी धनौरा क्षेत्र में ओलावृष्टि नहीं होने के कारण विभाग ने वहां नुकसान से इन्कार किया है।
विज्ञापन

खेतों में पानी और नमी के कारण किसानों के सामने धान की कटाई और सुखाने की चुनौती है। गीली फसल को लेकर किसान असमंजस में हैं कि उसे कब तक सुखाएं और कैसे सुरक्षित रखें। इसका असर सरकारी खरीद पर भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार को धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। खेतों में गीली पड़ी फसल के चलते किसान केंद्रों तक धान नहीं पहुंचा पा रहे हैं। किसानों को आशंका है कि मौसम की मार से उपज और गुणवत्ता प्रभावित हुई तो उनकी आमदनी पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में किसान अब फसल को बचाने और जल्द कटाई पूरी करने की जद्दोजहद में जुटे हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बारिश ओलावृष्टि की वजह से अमरोहा तहसील में करीब तीन फीसदी नुकसान हुआ है। जिसकी रिपेार्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed