{"_id":"6ace93e3388848d2b303282a","slug":"five-new-dengue-cases-detected-in-the-district-the-total-count-has-risen-to-12five-new-dengue-cases-detected-in-the-district-the-total-count-has-risen-to-12-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-175475-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 12 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 12 हुई
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम बदलने के साथ बुखार और टाइफाइड के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब की जांच में पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में 1243 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें बड़ी संख्या में वायरल फीवर और टाइफाइड से पीड़ित मरीज पहुंचे। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने डेंगू और बुखार के मरीजों के लिए वार्ड में व्यवस्था की है। चिकित्सकों ने बुखार होने पर तत्काल जांच कराने, साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव की सलाह दी है।
सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि गजाना गांव की 29 और 60 वर्षीय दो महिलाओं व 30 वर्षीय एक पुरुष में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मालीपुर की 40 वर्षीय महिला और शहबाजपुर गांव की आठ वर्षीय बालिका भी डेंगू से पीड़ित मिली हैं। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि डेंगू के मरीज मिलने वाले गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। गजाना गांव में साफ-सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।