{"_id":"6ace9408903e63545e08a005","slug":"staging-of-ganesha-vandana-and-the-narad-moh-leelastaging-of-ganesha-vandana-and-the-narad-moh-leela-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-175438-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गणेश वंदना और नारद मोह लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गणेश वंदना और नारद मोह लीला का मंचन
विज्ञापन
सैदनगली। नगर पंचायत में नवयुवक रामलीला संघ की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ गणेश वंदना और मथुरा से आई नाट्य मंडली द्वारा नारद मोह लीला के सजीव मंचन के साथ हुआ। मंचन देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने कहा कि भगवान श्रीराम की तरह आदर्श जीवन अपनाना चाहिए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, सचिन गुप्ता, सत्यम गुप्ता, दिनेश टांक, करुण गुप्ता, उमाशंकर गर्ग, पीयूष वर्मा, कपिल गुप्ता, राजीव लोचन, सौरभ अग्रवाल, राकेश हिंदू, अनिल गुप्ता और अंकित गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे। संचालन कमल वर्मा ने किया। संवाद
राक्षसों से रक्षा के लिए दशरथ से विश्वामित्र ने मांगे राम
आदमपुर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से पातालेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में चल रही रामलीला के तीसरे दिन रावण विवाह की लीला का मंचन किया गया। इसमें दिखाया गया कि वन में तपस्या के दौरान ऋषि विश्वामित्र को राक्षस बाधा पहुंचाते हैं। इससे परेशान होकर ऋषि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचते हैं और राजा दशरथ से श्रीराम को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र खड़गवंशी, राजेश गोयल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सतीश अग्रवाल, कृपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, मेघ सिंह, मंगली सिंह, केपी सिंह, हरदेव सैनी और सुंदर पाल राणा मौजूद रहे। संवाद