{"_id":"45-33264","slug":"Amroha-33264-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला डकैती प्रकरण : दो संदिग्ध बदमाशों के स्केच तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला डकैती प्रकरण : दो संदिग्ध बदमाशों के स्केच तैयार
Amroha
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। कपड़ा व्यापारी के घर डकैती में शामिल दो संदिग्ध बदमाशों के स्केच पुलिस ने तैयार करवा लिए हैं। दोनों ही बदमाश नई उम्र के हैं। पुलिस ये स्केच सभी थानों को भेजने और इंटरनेट के माध्यम से नेट से जुड़े सभी थानों पर इन स्केचों को भिजवा रही है। पुलिस के मुताबिक डकैती में शामिल चार अन्य बदमाशों के स्केच भी बनवाए जा रहे हैं।
दीपावली की शाम को अवंतिका नगर में शहर के जानेमाने कपड़ा व्यापारी रामप्रकाश गर्ग के घर पर आधा दर्जन डकैतों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने व्यापारी के घर से 13 लाख रुपये के जेवर और साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए थे और घटना अंजाम देकर बदमाश भाग गए थे। सभी बदमाश 20-30 वर्ष के बीच के बताए गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जो दो स्कैच तैयार हुए हैं, वे नई उम्र के लड़कों के हैं।