फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   धनतेरस पर बाजार गुलजार, दस करोड़ से अधिक का शगुन

धनतेरस पर बाजार गुलजार, दस करोड़ से अधिक का शगुन

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। धनतेरस का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। घरों में जहां भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना की गई, वहीं शहर के बाजार देररात तक गुलजार रहे और लोगों ने जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी की। बर्तनों और सर्राफा दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। पर्व पर जिले में करीब दस करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

दीपावली से दो दिन पूर्व मनाए जाने वाला धनतेरस का पर्व मंगलवार को जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। घरों में सुख संपत्ति और खुशहाली के लिए भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना की गई। इधर, धनतेरस पर सुबह से ही लोगों का रुख बाजार की तरफ रहा। अच्छे शगुन के लिए बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के व नोट, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तिंयां और जेवरात के अलावा जरूरत के सामान की खरीदारी की। लोगों ने शगुन के तौर पर चम्मच से लेकर क्राकरी, नॉन स्टीक बर्तन, इंडक्सेन चूल्हा, ड्रिनर सेट आदि की खरीदारी की। बाइक, कार, स्कूटी, स्कूटर का बाजार भी गुलजार रहा और इलेक्ट्रेनिक्स दुकानों पर टीवी, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग मशीन और अन्य उपकरणों की खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चला। बाजार में भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जबरदस्त बिक्री से विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


सर्राफा बाजार में करीब तीन करोड़ की खरीदारी
धनतेरस पर सर्राफा बाजार भी गुलजार रहा। सोने चांदी के सिक्कों से लेकर लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों और आभूषणों की जबरदस्त बिक्री हुई। पांच सौ लेकर एक हजार रुपये का चांदी का नोट भी खूब बिका। सर्राफा बाजार देर रात तक गुलजार रहा। पूरे जिले के सर्राफा बाजार में करीब दो करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। सर्राफा एसोसिएशन के संयोजक कुंवर विनीत अग्रवाल का कहना है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले मार्केट हल्का रहा। लोगों ने केवल शगुन के लिए सिक्के खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन मार्केट में भी कारोबार 50 लाख से पार
बर्तन बाजार में शाम होते ही शगुन के लिए खरीदारों की लाइन लग गईं। नई क्राकरी की जमकर बिक्री हुई है। बर्तन विक्रेता एसोसिएशन से जुड़े शशि प्रकाश और अनीस अहमद का कहना है कि जमकर बिक्री हुई है। पूरे जिले में पचास लाख से ऊपर का कारोबार होने का अनुमान है।

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी करोड़ों की धनवर्षा
बाइक और कारों की बिक्री में भी इस बार अमरोहा पीछे नहीं रहा। हाईवे पर स्थित कार एजेंसी पर कारों की जमकर बिक्री हुई। वहीं बजाज, हीरो, होंडा, टीवीएस के अलावा स्कूटी आदि दो पहिया वाहनों का बाजार भी गरम रहा। मंगलवार को करीब ढाई सौ से तीन सौ के बीच दो पहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है। इस तरह आटोमोबाइल के क्षेत्र में करीब तीन करोड़ का शगुन हुआ।

विद्युत सामग्रियों की भरमार रही
धनतेरस पर होम अप्लाइंसेस के क्षेत्र में भारी बूम रहा। टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव ओवन, प्रेस, वाशिंगमशीन, एलईडी, मिक्सी ग्राइंडर, इंडेक्शन कुकर आदि इलेक्ट्रानिक्स आइटम की जमकर खरीदारी हुई। इसके कंप्यूटर और मोबाइल फोन की भी जमकर बिक्री हुई है। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों के मुताबिक पूरे जिले में करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

सजावट और झालरों की जमकर हुई खरीदारी
धनतेरस पर दीपावली के सामान की लोगों ने जमकर खरीदारी की। सजावटी आइटम से लेकर बिजली की रंगबिरंगी झालरों की खूब बिक्री हुई। बिजली की झालरों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। झालरों के प्रकाश की रोशनी में बाजार चकाचौंध रहा। आतिशबाजी की दुकानें भी गुलजार रही।


बाजार के अंदर रही वाहनों की नो एंट्री
धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। कोट चौरोह से बाजार के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। बाइक से लेकर रिक्शा आदि को अंदर नहीं जाने दिया। लोगों को बाजार तक पैदल चलकर ही पहुंचना पड़ा। आजाद रोड से लेकर मुख्य बाजार तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed