फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रसगुल्ला फैक्ट्री में बच्चे कर रहे थे काम

रसगुल्ला फैक्ट्री में बच्चे कर रहे थे काम

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। सुल्तान नगर की रसगुल्ला फैक्ट्री में नमूने भरने गए अफसरों को 5 से 10 साल की उम्र के बच्चे काम करते मिले। फैक्ट्री से संबधित लोगों से जब इस बाबत पूछा गया तो बच्चों को हटा दिया गया। इस मसले पर एसडीएम ने किसी भी अफसर द्वारा सूचना नहीं दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार को अमरोहा से आए दो अफसरों ने सुल्तान नगर स्थित एक रसगुल्ला फैक्ट्री में नमूने भरे। दोनों अफसर करीब पौन घंटे इस फैक्ट्री में बैठे रहे। उनके फैक्ट्री में पहुंचने के दौरान 5 से 10 साल की उम्र की बच्चे रसगुल्ले बना रहे थे। इस दौरान बच्चों की फोटो लेने के बाद फैक्ट्री में मौजूद कुछ कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चे फैक्ट्री मालिक के घर के हैं। इतना कह कर वहां काम कर रहे बच्चों को हटा दिया गया। यह सब होने के दौरान भी अमरोहा से आए अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तहसील के प्रशासनिक अफसरों ने कहा कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

-नमूने भरने गई टीम ने इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। यदि उन्हें बालश्रम की सूचना मिलती तो वह तुरंत छापा मारते और आवश्यक कार्रवाई करते।
-शिवदयाल, एसडीएम धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed