फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   महंगी पड़ी आशिकी, धुने गए युवक

महंगी पड़ी आशिकी, धुने गए युवक

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के दो युवकों को आशिकी महंगी पड़ गई। मना करने पर भी युवती का तंग कर रहे युवकों को घरवालों ने युवती से बुलवाया और फिर जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। युवती के पिता की ओर से थाने में दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अट्टा निवासी दो युवक नगर के ही एक मोहल्ले में रहने वाली युवती को फोन पर अक्सर परेशान किया करते थे। युवती से उन्हें कई बार समझाया, मगर युवक नहीं माने। इससे तंग आकर युवती ने अपनी मां को इसकी जानकारी दे दी, फिर शनिवार की शाम परिवार वालों के कहने पर युवती ने फोन कर दोनों युवकों को बहाने से घर बुला लिया। इस दौरान पहले से ही तैयार बैठे परिजनों ने दोनों को बंधक बनाकर खूब पीटा, घर की महिलाओं ने भी युवकों की खबर ली। बाद में पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया। पिता की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed