{"_id":"45-33019","slug":"Amroha-33019-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो की तर्ज पर होगी कुपोषण से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो की तर्ज पर होगी कुपोषण से जंग
Amroha
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले को कुपोषण से मुक्त बनाने के लिए पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है। अभियान के तहत जीरो से पांच साल तक के बच्चों का वजन चेक किया जाएगा। जिन बच्चों का वजन औसत से कम होगा। उन बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
परिषदीय स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों में कुपोषण के लक्षण देखे जा रहे हैं, तमाम बच्चों में कुपोषण की पुष्टि भी हो चुकी है। इसे गंभीरता से लेते हुए बाल विकास एवं पुष्टहार परियोजना विभाग ने शासन के निर्देश पर जिले भर में बच्चों का वजन चेक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। सभी आंगनबाड़ी महिला कर्मियों को अभियान में मुस्तैद किया जाएगा। उन्हें घर-घर जाकर जीरो से पांच साल तक के बच्चों का वजन चेक करना होगा। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। टीम प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर पर दस्तक देगी। जिन बच्चों औसत से कम होगा, उनके घर पर लाल निशान लगाया जाएगा। ऐसे बच्चों की लिस्ट तैयार की जाएगी। हर माह बच्चों का वजन चेक किया जाएगा। वजन वृद्धि के लिए बच्चों को पौष्टिक तत्व व स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयरन आदि की गोलियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
बयान
अभियान का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही अभियान का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर जिलेभर में अभियान चलाया जाएगा।
-तरुण वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी