{"_id":"45-32084","slug":"Amroha-32084-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराक्षण करने गई मुख्यसेविका से मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराक्षण करने गई मुख्यसेविका से मारपीट, हंगामा
Amroha
Updated Fri, 05 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेंड़ा अल्यारपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने गई मुख्य सेविका से आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन की अध्यक्ष भिड़ गईं। जमकर मारपीट की गई और हंगामा भी हुआ। इस मामले में कर्मचारी डीएम से मिले। डीएम के आदेश पर अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बाल विकास एवं विकास एवं पुष्टाहार परियोजना की मुख्य सेविका सरिता वैश्य गुरुवार को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेंड़ा अल्यारपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने गई थीं। आरोप है कि यहां आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुर्जर, जो कि हसनपुर कचिया गांव के केंद्र की कार्यकत्री हैं, पहुंची और मारपीट करने लगी। गाली गलौच की और सरकारी कागजात भी फाड़ दिए।
इस मामले की सूचना जिलाधिकारी वेद प्रकाश को भी दी गई। जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। मुख्य सेविका की तहरीर पर अमरोहा देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संतोष गुर्जर ने प्रकरण को साजिश करार दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसा होगा, इसकी पहले से ही आशंका थी।