{"_id":"45-31995","slug":"Amroha-31995-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो काउंटर से बने फर्जी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो काउंटर से बने फर्जी टिकट
Amroha
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिला मुख्यालय पर बने उप्र परिवहन निगम के डिपो में फर्जीवाड़ा के बीज पड़ गए हैं। दस दिन पूर्व काउंटर से फर्जी टिकट बनाने का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें परिचालक ने एआरएम से शिकायत भी की। लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाते हुए ठेकेदार के कर्मचारी को हटा दिया गया।
दस दिन पूर्व परिचालक डीके सिंह प्रथम ने एआरएम को एक शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें डिपो के काउंटर से दो फर्जी टिकट बनाने की शिकायत की थी। पत्र में कहा गया था कि मुरादाबाद जाने वाली बस में काउंटर से 14 टिकट बुक किए गए थे। जबकि बस में 16 सवारियां बैठी थीं। जिनमें दो यात्रियों के पास हाथ से बने हुए टिकट पाए गए। एआरएम नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। टिकट हाथ से बनाए गए थे, लेकिन इसमें फर्जीवाड़ा नहीं है। संबंधित कर्मचारी को हटा दिया गया है।
नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट
सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने के इस संगीन मामले में अफसरों पर भी उंगली उठने लगी है। क्योंकि जिस कर्मचारी को हटाया गया है। उसके खिलाफ इतना ही नहीं अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। ताकि जब से उसकी काउंटर पर ड्यूटी है तब से अब तक के ऐसे कितने और मामले हैं वह भी विवेचना में खुलकर सामने आ सकें।