{"_id":"45-26102","slug":"Amroha-26102-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर लाश हाईवे पर फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर लाश हाईवे पर फेंकी
Amroha
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया (अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात युवक की हत्या कर लाश को हाईवे पर फेंक दिया। शिनाख्त में नाकाम पुलिस हादसे में मौत होना मान रही है। लेकिन पीएम रिपोर्ट में युवक के शरीर मेंकई हिस्सों में चोटें और हड्डियों में फ्रेक्चर की पुष्टि हुई है।
नेशनल हाईवे पर संभल और इकबाल नगर के बीचोबीच मंगलवार रात्रि करीब साढ़े बारह बजे एक युवक की लाश मिली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया। मृतक के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे और शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था। पुलिस ने पहचान कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर मौत के हादसे से सिरे जोड़कर लाश को पीएम हाउस भिजवा दिया। बकौल पुलिस मृतक की उम्र करीब तीस वर्ष है। जींस की पैंट और शर्ट के अलावा जैकेट और स्पोर्ट शूज पहने था। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसके शरीर के कई हिस्सों में तेजधार हथियार के घाव हैं। हाथ और पैर की हड्डियां टूटी हुई हैं।