फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सास व नंद समेत तीन महिलाओं को उम्रकैद, पति बरी

सास व नंद समेत तीन महिलाओं को उम्रकैद, पति बरी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के खातिर विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश विकास सक्सेना ने सास व नंद समेत तीन महिलाओं को उम्रकैद व दस-दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि, अदालत ने साक्ष्य के अभाव में पति को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन

गजरौला के मुहल्ला आजाद नगर में रहने वाले भगत सिंह ने वर्ष 2004 में बेटी अंजू का विवाह लोहिया नगर के महर सिंह पुत्र फकीरा से किया था। हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर बेटी की विदाई की थी, लेकिन दहेज ससुरालियों का नजर में नहीं आया। नतीजा, ससुराल में अंजू को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

31 मार्च 2004 को संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में आग से झुलसी अंजू की मौत हो गई थी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सास चंद्रवती, नंद मीनू व करीबी रिश्तेदार मायादेवी पत्नी हरि सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में सभी को कोर्ट से जमानत पर रिहाई मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में दहेज हत्या का यह मामला विशेष सत्र न्यायाधीश विकास सक्सेना की अदालत में विचाराधीन था। सोमवार को केस में अंतिम जिरह के दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी चंद्रशेखर की दलीलें और पत्रावली के अवलोकन के बाद अदालत ने सास चंद्रवती, नंद मीनू व मायादेवी को दोषी मानते उम्रकैद की सजा सुनाई। जबकि, सबूतों के अभाव में पति महर सिंह को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed