{"_id":"64c7584bc503f349d10bca94","slug":"youth-who-was-watching-tazia-julus-in-front-of-his-house-was-beaten-to-death-in-varanasi-2023-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अपने घर के सामने ताजिया देख रहे युवक को मारपीट कर किया अधमरा, 11 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अपने घर के सामने ताजिया देख रहे युवक को मारपीट कर किया अधमरा, 11 के खिलाफ मुकदमा
Mon, 31 Jul 2023 12:14 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:14 PM IST
सार
वाराणसी के गोलगड्डा इलाके में अपने घर के सामने ताजिया देखने पर 11 लोगों ने एक युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया। प्रकरण को लेकर घायल युवक के पिता की तहरीर के पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
वाराणसी में ताजिया जुलूस (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के गोलगड्डा इलाके में अपने घर के सामने ताजिया देखने पर 11 लोगों ने एक युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया। प्रकरण को लेकर घायल युवक के पिता की तहरीर के आधार पर आदमपुर थाने में आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गोलगड्डा निवासी राजू सोनकर ने बताया कि बीते 29 जून को उनका 18 वर्षीय बेटा योगेश सोनकर अपने मकान के बाहर बैठा था। उनके घर के सामने से ताजिया का जुलूस गुजर रहा था तो योगेश उसे देख रहा था। उसी दौरान फुलवरिया निवासी इरशाद, लोला, अल्तमस, सुभानअल्लाह, हुसैन, इसतियार, मिथुन, फैजान और तीन अज्ञात लोग उनके बेटे को अकारण ही गाली देते हुए ईंट-पत्थर से मारने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बनारस में शिया-सुन्नी भिड़े; पहला पत्थर किसने फेंका, क्या सच में लगे पाकिस्तान के नारे? पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
मारपीट की घटना सीसी कैमरे में कैद
इसके साथ ही सभी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम हमारा ताजिया देखोगे। मारपीट के बाद सभी पटिया से उनके बेटे के सिर को कुचलने की कोशिश किए। शोरगुल सुनकर मौके पर वह और आसपास के काफी लोग पहुंचे। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
मारपीट की घटना समीप ही रहने वाले महमूद अहमद के मकान में लगे सीसी कैमरे में कैद है। राजू ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आदमपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।