{"_id":"61124d148ebc3e7b9e0a7e3e","slug":"youth-tortured-by-electric-shock-on-charges-of-theft-in-ballia-thrashed-with-tied-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: चोरी के आरोप में युवक को करंट लगाकर तड़पाया, हाथ बांधकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: चोरी के आरोप में युवक को करंट लगाकर तड़पाया, हाथ बांधकर की पिटाई
Tue, 10 Aug 2021 03:25 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: हरि User
Updated Tue, 10 Aug 2021 03:25 PM IST
सार
घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया में कुछ लोगों ने चोरी के आरोप में एक युवक को बंधक बना लिया। इसके बाद उसके दोनों हाथ बांध दिए। फिर करंट लगाकर उसे खूब तड़पाया और डंडे से जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला चार दिन पहले का बताया जा रहा है। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो सहतवार थाना क्षेत्र सुरहियां राजभर बस्ती से जुड़ा है। घटना सात अगस्त को सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी पिंटू राजभर (28) पड़ोस के गूटन राजभर के घर में घुस गया। पहले मड़ई से मोबाइल और टार्च उठा लिया। इसके बाद गूटन की पुत्री की पायल और मंगलसूत्र खोलने लगा। इस दौरन परिजनों की नींद खुल गई। उन्होंने पिंटू को पकड़ कर बंधक बना लिया। इसी प्रकरण की वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में पिंटू का हाथ बांधकर पिटाई करने और करंट लगाने का दृश्य है।
विज्ञापन
पिंटू बचने के लिए गुहार लगा रहा है लेकिन कोई सामने नहीं आ रहा। घायल पिंटू को गंभीर हालत में जिला अस्पाल में भर्ती कराया गया है। वीडियो वायरल होने पर पिंटू की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन