फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth killed his brother in ghazipur

खुलासाः सगा भाई ही निकला युवक का कातिल, हत्या करने का कारण स्तब्ध कर देने वाला

Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Youth killed his brother in ghazipur
पुु‌ल‌िस ‌ग‌िरफ्त में आरोपी
यूपी के गाजीपुर में नौ दिन पहले हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या की हत्या उसके सगे भाई ने की थी। हत्या करने के पीछे का कारण सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन


जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के बाहर आठ दिन पूर्व आलू के खेत में मिले युवक का शव मिला था। एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने बुधवार को इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि मृतक के सगे भाई ने ही दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी और शव आलू के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ऊनी शाल भी हत्यारोपियों के निशानदेही पर बरामद कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि जलालाबाद निवासी मिठ्ठू पासवान की एक जनवरी की रात हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। 

भागने के ‌फिराक में थे आरोपी

Youth killed his brother in ghazipur
demo pic
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की मिठ्ठू पासवान की हत्या में शामिल उसका सगा भाई सुनील पासवान और नंदलाल बसफोर जलालाबाद चौराहे से कहीं भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके दोनों को धर दबोची।

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए मृतक के सगे भाई ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक शराब के नशे में अपनी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस पर उसे मना किया तो वह नहीं माना और दोनों में मारपीट हो गई।

इस दौरान ऊनी शाल से गला कसकर दबा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत होने पर उसके शव को आलू के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ऊनी शाल बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed