फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth Congress will launch agitation on public issues

Varanasi News: आम जनता के मुद्दों पर आंदोलन चलाएगी युवा कांग्रेस

Tue, 23 Dec 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress will launch agitation on public issues
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला/महानगर युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार को हुई। बैठक प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ओम शुक्ला के आवास में हुई। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और वर्तमान राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में युवाओं, किसानों, बेरोजगारों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सशक्त आंदोलन चलाएगी। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर होकर संघर्ष करेगी। बैठक में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा का स्वागत किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस अधिवक्ता विकास सिंह ने की। संचालन प्रदेश महासचिव अनुपम राय, स्वागत महासचिव ओम शंकर शुक्ला ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी अर्शिया खान, ओमशंकर शुक्ला, मयंक चौबे, अनुपम राय, आदित्य उपाध्याय उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed