{"_id":"5f5e5eb48ebc3e9818566295","slug":"youth-came-out-of-the-risk-zone-health-improved-three-bars-entered-into-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिस्क जोन से बाहर आया युवक, सेहत में सुधार, शरीर में घुसी थीं तीन सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिस्क जोन से बाहर आया युवक, सेहत में सुधार, शरीर में घुसी थीं तीन सरिया
Sun, 13 Sep 2020 11:32 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती गाजीपुर निवासी जिस युवक के शरीर में तीन सरिया घुसी थीं, ऑपरेशन के बाद अब वह रिस्क जोन के बाहर आ गया है। उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। अभी वह चार-पांच दिन और ट्रामा सेंटर में ही रहेगा। उसके बाद डाक्टर डिस्चार्ज करने पर फैसला कर सकते हैं।
विज्ञापन
गाजीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक रामधारी गाजीपुर में ही कंस्ट्रक्शन का काम करते समय चार सितंबर की आधी रात के बाद ऊपर से गिर गया था। घटना में उसके शरीर में तीन जगहों पर सरिया घुस गई थी और आंत फट गई थी।
विज्ञापन
पांच सितंबर की शाम छह बजे ट्रामा सेंटर आने के बाद ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रो. संजीव गुप्ता के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उसके शरीर से सरिया निकाल दिया था। प्रोफेसर गुप्ता ने बताया कि शुरू के चार-पांच दिन बहुत महत्वपूर्ण थे लेकिन अब युवक रिस्क जोन से बाहर आ गया है और उसकी सेहत में तेजी से सुधार भी हो रहा है। डाक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन