फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth beaten to death following altercation liquor shop died taken hospital cousin sustained injuries

आजमगढ़: शराब ठेके पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, चचेरे भाई को भी आई चोटें; पुलिस बोली- चोट के निशान नहीं हैं

Sun, 04 Oct 2026 09:20 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 09:20 AM IST
सार

आजमगढ़ में शराब ठेके पर कहासुनी के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मारपीट में युवक के चचेरे भाई को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Youth beaten to death following altercation liquor shop died taken hospital cousin sustained injuries
ठेके के पास साक्ष्य जुटाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बलरामपुर क्षेत्र में बीती रात शराब के ठेके पर हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजन चौबे (35) निवासी बिजरवा, पोस्ट बनकट, थाना मुबारकपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


राजन चौबे शनिवार रात करीब 10 बजे बलरामपुर स्थित शराब के ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद अज्ञात लोगों ने राजन को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस

घटना के समय राजन के साथ उसके चाचा का बेटा शुभम चौबे भी मौजूद था। मारपीट में शुभम को भी हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल राजन को परिजन और आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर बनकट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी और एसपी सिटी शुभम तोदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों से पूछताछ

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। राजन चौबे दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में 13 वर्ष का पुत्र और 11 वर्ष की पुत्री हैं। 

कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान मौजूद नहीं है। वह सुबह से ही शराब पी रहा था। लगभग 1700 रुपये की वह शराब पी चुका था। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed