फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CRPF jawan visiting home leave dies road accident after run over unidentified vehicle children lose father

यूपी: छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, वाहन ने कुचला; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 04 Oct 2026 11:31 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 11:31 AM IST
सार

मरदह में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान शशिकांत सिंह (36) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शनिवार भोर फोरलेन के फुटपाथ पर टहल रहे थे। वाराणसी की 95वीं बटालियन में तैनात जवान को पांच अक्तूबर को ड्यूटी पर लौटना था। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
CRPF jawan visiting home leave dies road accident after run over unidentified vehicle children lose father
सीआरपीएफ जवान शशिकांत सिंह की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर में मरदह थाना क्षेत्र के भवानीपुर कंसहरी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान शशिकांत सिंह (36) की शनिवार भोर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दो दिन की छुट्टी पर घर आए थे और सुबह करीब चार बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के फुटपाथ पर टहलने निकले थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन




मृतक के बड़े भाई पवन कुमार सिंह ने बताया कि शशिकांत सिंह शनिवार भोर करीब चार बजे अपने पैतृक आवास से लगभग 200 मीटर दूर फोरलेन पर टहलने के लिए निकले थे। वह मऊ की ओर जाने वाली लेन के फुटपाथ पर कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि पीछे से गाजीपुर की ओर से मऊ जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

शशिकांत सिंह वाराणसी स्थित सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, वह दो दिन की छुट्टी पर शनिवार शाम ही घर आए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद पांच अक्तूबर को उन्हें ड्यूटी पर वापस लौटना था। ड्यूटी पर लौटने से पहले ही हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान की मौत की खबर सुनकर उनकी मां गायत्री देवी, पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी परी सिंह, बेटे शौर्य सिंह और रुद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई पवन कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक के बारे में जानकारी मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed