{"_id":"67d5d1eff0b2daed6b0f1f24","slug":"your-feet-will-not-burn-the-mats-laid-are-sprinkling-water-varanasi-news-c-20-vns1021-918729-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के भक्तों को सहूलियत: विश्वनाथ मंदिर में नहीं जलेंगे पांव, बिछवाया मैट; कर रहे पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के भक्तों को सहूलियत: विश्वनाथ मंदिर में नहीं जलेंगे पांव, बिछवाया मैट; कर रहे पानी का छिड़काव
Sun, 16 Mar 2025 12:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:45 AM IST
सार
काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों की सहूलियत के लिए फर्श पर मैट बिछाए जा रहे हैं। उस पर पानी का भी छिड़काव हो रहा है ताकि भक्तों के पैरों को दिक्कत न हो। तपती धूप में भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ रही है।
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर में जमीन पर पानी का छिड़काव करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Kashi Vishwanath Temple: चैत्र की शुरुआत के साथ ही धूप की तल्खी भी बढ़ने लगी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से बचाने के लिए इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के पांव को जलने से बचाने के लिए मैट बिछवाने के साथ ही ठंडे पानी का छिड़काव भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
धाम में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने के साथ ही उनकी सहूलियत के प्रबंध मंदिर न्यास की तरफ से किया जा रहा है। धूप के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असहजता न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। चैत्र नवरात्र आने से पहले ही तीखी धूप ने श्रद्धालुओं को बेचैन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मंदिर के फर्श पर श्रद्धालुओं के पांव न जले, इसके लिए मंदिर प्रशासन मैट बिछवाने के साथ ही ठंडे पानी का छिड़काव कर रहा है। मंदिर के अंदर और बाहर पानी की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की प्यास बुझाई जा सके। इसके अलावा, मंदिर के आसपास के क्षेत्र में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने कहा, हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित दर्शन का अनुभव प्रदान करना है। हमने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
