{"_id":"6772cfed68bf2f5c68097fb2","slug":"young-woman-died-after-dilapidated-house-collapsed-in-varanasi-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर के बाहर झगड़ा देखने के लिए दौड़ी युवती, अचानक जर्जर मकान का बारजा गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर के बाहर झगड़ा देखने के लिए दौड़ी युवती, अचानक जर्जर मकान का बारजा गिरने से हुई मौत
Mon, 30 Dec 2024 10:25 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:25 PM IST
सार
वाराणसी जिले में एक जर्जर मकान का बारजा गिरने से एक युवती की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब जैतपुरा थाना क्षेत्र में घर के बाहर शोर सुनकर युवती अपनी बहन के साथ बरामदे में पहुंची। इसी दौरान अचानक बारजा गिरा, जिससे युवती की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन घायल हो गई।
विज्ञापन
जर्जर मकान का बारजा गिरने से युवती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया पक्केमहाल इलाके में एक जर्जर मकान के पहले मंजिल के बारजा की पटिया टूट कर नीचे गिर गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती की छोटी बहन को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
सरैया पक्केमहाल इलाके में बुनकर जाफर अली अपने परिवार के साथ रहते हैं। जाफर अली का मकान पुराना और जर्जर है। जाफर अली के मकान के समीप रविवार की रात कुछ युवक झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
शोरशराबा सुनकर उनकी बेटी रेशमा बानो (18) और जिकरा (16) पहले मंजिल के बरामदे पर आकर खड़ी हुईं। उसी दौरान एक पटिया और मलबा के साथ गिर गई। दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रेशमा छह बहनों और दो भाइयों में पांचवें नंबर की थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके से भाग गए विवाद करने वाले
जाफर अली के मकान का बारजा गिर गया तो झगड़ा कर रहे युवक भाग निकले। मुहल्ले के लोगों का कहना था कि झगड़ा न होता तो रेशमा और जिकरा घर के बरामदे पर न आई होती। न हादसा हुआ होता।