फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man kidnapped and beaten up on charges of theft now gangster action will be taken on accused in azamgarh up

चोरी के आरोप में युवक का अपहरण कर जमकर पिटाई, अब ब्लाक प्रमुख के बेटे पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई

Wed, 25 Nov 2020 11:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 25 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped and beaten up on charges of theft now gangster action will be taken on accused in azamgarh up
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव निवासी युवक के अपहरण के बाद पेड़ से बांध कर पिटाई करने के मामले में नामजद अभियुक्तों पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी। नामजद अभियुक्तों में फूलपुर की ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव का पुत्र टाइगर भी शामिल है। नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस ने बुधवार को अमरेथू गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अमरेथू गांव निवासी सुरेश यादव के दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी हो गई थीं। उसने चोरी का आरोप गांव के शिवम पांडेय पर लगाया और अपने भाइयों दिनेश और रमेश यादव के साथ घर पहुंच कर शिवम का अपहरण कर लिया। इसके बाद शिवम को पेड़ से बांध कर पिटाई की गई। शिवम के पिता के 112 पर फोन करने पर पीआरवी पहुंच गई।
विज्ञापन


 

पीआरवी कर्मियों ने युवक को छुड़ाने की कोशिश की तो फूलपुर ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव का पुत्र टाइगर पहुंच गया और पुलिसकर्मियों से झड़प करने के बाद शिवम को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने लगा।  फिर पीआरवी कर्मियों की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ पहुंच गए।

इसके बाद शिवम को थाने लाया गया। वहां शिवम के पिता की तहरीर पर टाइगर के साथ ही सुरेश, रमेश व दिनेश को नामजद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपी सुरेश को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया।  
 

विज्ञापन

मामला गंभीर है। पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में राजनैतिक दल से जुड़ा एक व्यक्ति भी शामिल है। इस प्रकरण में नामजद अभियुक्तों पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। 
सुधीर कुमार सिंह, एसपी आजमगढ़। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed