{"_id":"6647597dbe1eb651450d202f","slug":"young-man-drowned-ganga-river-in-varanasi-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा में डूबा युवक, परीक्षा देने पंजाब से आया था बनारस, घर वाले कर रहे थे इंतजार; आई मौत की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा में डूबा युवक, परीक्षा देने पंजाब से आया था बनारस, घर वाले कर रहे थे इंतजार; आई मौत की सूचना
Fri, 17 May 2024 06:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 06:52 PM IST
सार
Varanasi News: पुलिस और NDRF को लोगों ने सूचित किया गया। मौके पर जल पुलिस समेत गोताखोर पहुंचे कुछ ही समय मे शव को निकाल लिया गया।
विज्ञापन
मृत युवक का आधार कार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के दशाश्वमेघ थानंतर्गत मीरघाट पर शुक्रवार को अपने मित्र के साथ लवप्रीत सिंह गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया। लवप्रीत पुत्र सुच्चा सिंह रूपाना पंजाब निवासी चौक ब्रांच पंचायती अखाड़ा निर्मल मठ में ठहरा था। प्रयागराज पंचायती अखाड़ा में रहता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त आयुष के साथ वाराणसी में CCC का इम्तिहान देने आया था। शुक्रवार को उसे घर भी जाना भी था। बगल के ही मीरघाट पर दोस्त के साथ नहाने गया था। नदी में कुछ दूर गया ही था कि गहरे पानी में चला गया। युवक के शोर मचाने के साथ आसपास मौजूद नाविक दौड़े तब तक युवक डूब चुका था।
विज्ञापन
इसकी सूचना मठ के महंत को दी गई। उनके माध्यम से परिजन को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।