फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man died in road accident on Ganesh Chaturthi in Varanasi

दर्दनाक: जिस बेटे की लंबी उम्र के लिए मां ने रखा था निर्जला व्रत, उसकी मौत की खबर मिली तो मची चीख-पुकार

Tue, 30 Jan 2024 03:48 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jan 2024 03:48 PM IST
सार

घटना चितईपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गेट के पास हुई। युवक अपने दोस्त के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Young man died in road accident on Ganesh Chaturthi in Varanasi
मृतक हर्ष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गेट से 300 मीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। घटना के चंद घंटों पहले ही युवक की मां ने संकष्टी गणेश चतुर्थी का निर्जला व्रत कर गणेश पूजन कर बेटे की लंबी उम्र की कामना की थी। 

विज्ञापन


यह है मामला
सोमवार की देर रात बाइक के पास पड़े युवक को पीआरबी जवानों ने गश्त के दौरान देखा तो आनन-फानन उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले कागजात और मोबाइल नंबर से पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर मृतक के पिता प्रवीण कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि हर्ष कुमार सिंह (23) अपने मित्र के घर लंका थाना क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार देर शाम घर से निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटते समय महामनापुरी कॉलोनी मोड़ से हैदराबाद गेट की तरफ आगे बढ़ा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। जगतपुर डिग्री कॉलेज में बीकॉम थर्ड सेमेस्टर का छात्र था। 

निर्जला व्रत कर मां ने की थी बेटे की लंबी उम्र की कामना

घटना की जानकारी मिलते ही मां अनीता सिंह बेसुध हो गईं। मृतक के पिता प्रवीण सिंह कोचिंग चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हर्ष की मां गणेश चतुर्थी का व्रत रखी थीं और रात में पूजा कर बेटे की लंबी उम्र की कामना की थीं। घटना के बाद मां का बिलखना देख लोगों ने कहा उनको क्या पता था कि जिंदगी भर दर्द देने वाली सूचना मिलेगी। प्रवीण सिंह पहले दमन दीप में रहते थे। वह अमलेशपुर इलाके में मकान बनवाकर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed