फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died after crushed by an unknown vehicle in varanasi

Varanasi News: अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, शिनाख्त के बाद घरवालों को दी सूचना

Fri, 25 Apr 2025 10:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 25 Apr 2025 10:15 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वह बाइक से गाजीपुर की तरफ से वाराणसी आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
young man died after crushed by an unknown vehicle in varanasi
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के चंद्रावती बाजार में बृहस्पतिवार की आधी रात में सड़क हादसा हुआ। गाजीपुर से वाराणसी की तरफ आ रहे बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


ये है मामला
समीर सिंह (30) पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी हसनपुर जिला समस्तीपुर बिहार बाइक से गाजीपुर से वाराणसी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल समीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वाहन के कागजात से उसकी शिनाख्त कर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं- 12वीं का परिणाम जल्द, पढ़ें- वाराणसी समेत आसपास के जिलों का अपडेट

प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed