फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Raj: No Electricity from 18 hours in two hundred villages of Ballia

योगी राज : बलिया के दो सौ गांवों में 18 घंटे से बिजली गुल

Wed, 03 May 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 03 May 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
 Yogi Raj: No Electricity from 18 hours in two hundred villages of Ballia
yogi adityanath - फोटो : ANI

रतसर में विद्युत उपकेंद्र की ट्राली बुधवार को धूं-धूं कर जल गई। इससे कस्बे सहित लगभग दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के फरमान है कि गांवों को 18 तथा कस्बा व तहसील 20 घंटे बिजली दी जाएगी।

विज्ञापन


लेकिन जनपद में जर्जर तार, खस्ताहाल मशीनरी और विद्युत कर्मचारियों के लापरवाही पर 18 घंटे विद्युत आपूर्ति होना नहीं दिख रहा है। लोगों का कहना है इस हालात में गांवों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने वाली बात तो हवा-हवाई ही साबित होने लगी है।
विज्ञापन


रोज ही कहीं ना कहीं तार टूटने व तकनीकी खराबी के चलते घंटों विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। यहीं नहीं विद्युत तार को जोड़ने के लिए रतसर फीडर पर लाइनमैन नहीं है। प्राइवेट लाइनमैन से टूटे तार को जोडवाने के लिए मान-मनौव्वल के साथ ही मुंह मांगे चढ़ावा भी देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कहीं विद्युत तार को वो लोग जोड़ते है। इस संबंध में प्रभारी अवर अभियंता शिवसागर सिंह ने बताया कि फूंकी हुई ट्राली को जल्द ही मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। साथ ही क्षेत्र के सभी जर्जर तार भी बदले जाएगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed