फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Raj: Announcement of Hindu Youth Vahini, will fire bullet on cow smugglers

योगी राज : हिंदू युवा वाहिनी का ऐलान, गोवंश को काटा गया तो गोली चलेगी

Fri, 24 Mar 2017 10:35 AM IST
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल Updated Fri, 24 Mar 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Yogi Raj: Announcement of Hindu Youth Vahini, will fire bullet on cow smugglers
योगी आदित्यनाथ

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पदभार ग्रहण करने के साथ उनके संगठन हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पशु तस्करों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता लाठी, डंडा, बंदूक और रिवाल्वर लेकर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों की सीमाओं पर रात में पहरा दे रहे हैं।

विज्ञापन


हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने कहा कि जिले में अगर गायों को काटा गया या उनकी तस्करी की गई तो वे गोली चलाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि जौनपुर के स्लाटर हाउस में गायों को काटा जा रहा है।
विज्ञापन


इसीलिए उनका संगठन बंदूक लेकर रात में जिले की सीमाओं पर पहरा दे रहा है। बताया कि रात में पहरा देने का काम अन्य जिलों में चल रहा है। उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो वे जिले में गायों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ गोली भी चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि किसी भी कीमत पर गायों को काटने नहीं दिया जाएगा। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को उनके इस प्रयास में सफलता भी मिल रही है। बुधवार को विराज ठाकुर के नर्तृत्व में जाफराबाद के सहबडेपुर गांव में घेरा बंदी कर 5 गौ तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

जौनपुर में आठ भैंसे और दो गायें मुक्त कराई

Yogi Raj: Announcement of Hindu Youth Vahini, will fire bullet on cow smugglers
रात में पहरा देते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

इनमे आठ भैंसे और दो गायें थी। विराज ठाकुर ने कहा ये लोग पिछले 3 वर्षों से तस्करी का कार्य कर रहे थे हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कई बार प्रयास किया था पर कभी सफलता नहीं मिल पाई थी।

 

इस बार सुचना मिलने पर जाफराबाद से सिरकोनी तक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की मदद से लगभग 6 बजे तक पूरी घेरा बंदी कर ली थी ताकि तस्कर किसी भी तरीके से भागने में सफल न हो पायें।

 

हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्त्रिस्यता और प्रशासन के मदद से सफलता मिली उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव,प्रिंस सिंह,महामंत्री सतीश सिंह,जिला संगठन मंत्री निशु सिंह,अनुज सिंह ,मंडल अध्यक्ष सिरकोनी अजीत दुबे,नगर अध्यक्ष जाफराबाद विकास यादव ,अभिषेक किशन,मेराज,शिवम्,उज्जवल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


बता दें ‌क‌ि जौनपुर जिले के शाहगंज, मछलीशहर और बक्शा में बुधवार की सुबह अवैध रूप से संचालित पांच बूचड़खानों को प्रशासन ने बंद कराया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इन बूचड़खानों पर छापेमारी की गई।

 

हालांकि इस दौरान वहां पशु बंधे तो मिले लेकिन काटे नहीं जा रहे थे। अधिकारियों ने बूचड़खाना चला रहे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कहा यदि मवेशियों को कत्ल किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मीट कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed