फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath request to varanasi people for clean kashi

काशी को इतना सुंदर रखें कि प्रवासी आध्यात्म से जुड़ें: सीएम योगी

Mon, 03 Sep 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Sep 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath request to varanasi people for clean kashi
कार्यक्रम में सीएम - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले साल बनारस में 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए सुझाव देने के साथ ही निर्देश दिए। काशी को सुंदर बनाने का आह्वान किया और कहा कि काशी के सौंदर्य से मोहित होकर यहां आने वाले प्रवासी आध्यात्म से जुडे़ं।
विज्ञापन


पूरी दुनिया में हिंदू धर्म के लिए काशी मोक्षदायिनी है। यहां महादेव के साथ गंगा दर्शन भी हैं। ऐसे में दुनिया के कोने-कोने में बसे लोग यहां आना चाहेंगे। दावा किया कि शहर में चल रही परियोजनाएं सम्मेलन से पहले ही पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


रविवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि दिन में वाल पेंटिंग तो रात में जगमग काशी दिखनी चाहिए। काशीवासियों को ऐसा आयोजन करना होगा, जो भविष्य में देश और दुनिया के अन्य आयोजनों के लिए प्रेरणास्रोत बन जाए। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के साथ सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संगठनों को आयोजन में हिस्सा लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए पदयात्रा, नौका दौड़, चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, हर वार्ड में रंगोली प्रतियोगिता की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में देशभर से लोग आते हैं और यहां हर समाज का व्यक्ति रहता है। इसलिए यहां लगे साइन बोर्ड और सूचना संकेतक देश की हर भाषा में होने चाहिए। 

ऐसे काम करेगा काशी आतिथ्य ऐप 

Yogi adityanath request to varanasi people for clean kashi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम का संचालन मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने काशी आतिथ्य ऐप और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सुगम दर्शन वेबसाइट को लांच किया। संवाद के दौरान प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों से जुड़ा एक ऑडियो विजुअल भी दिखाया गया। 

काशी आतिथ्य ऐप एंड्रायड प्लेटफार्म पर काम करेगा। इसमें मोबाइल नंबर डालने के बाद पंजीकरण करना होगा। नाम, पता भरने के बाद प्रवासियों को अपने घर में ठहराने वालों को घर में उपलब्ध सुविधाओं के साथ फोटाग्राफ अपलोड करना होगा। डीएम सुरेंद्र सिंह ने ऐप के जरिए पहला पंजीकरण किया।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत गंगा आरती से कराई जाएगी। सम्मेलन में ज्यादातर अतिथि 20 जनवरी शाम तक पहुंच जाएंगे। अब तक की योजना के अनुसा दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती से सम्मेलन का शुभारंभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed