फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath inspection kashi vishwanath corridor work in varanasi

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर सरकार संवेदनशील, पुराने मंदिरों के लिए जारी किए निर्देश

Mon, 11 Feb 2019 10:20 AM IST
Ravi Mishra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Ravi Mishra Updated Mon, 11 Feb 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath inspection kashi vishwanath corridor work in varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण का कार्य का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर(kashi vishwanath corridor project) के निर्माण का कार्य जोरों पर है। सरकार भी इसे लेकर काफी संवेदनशील है। इस कॉरिडोर के निर्माण में कई पुराने मंदिर सामने आए है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए है...
विज्ञापन


वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(yogi adityanath) को अमर उजाला(amarujala) में प्रकाशित ‘कॉरिडोर में मंदिरों की मणिमाला’ खबर में सामने आए नए मंदिरों की जानकारी दी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्चर्य व्यक्त किया कि इतने मंदिर कब्जे में थे। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर क्षेत्र में मिले नए मंदिरों के संरक्षण और पूजा अर्चना शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही 19 फरवरी से पहले इन मंदिरों की भव्य सजावट करने को भी कहा। 
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ की पूजा

Yogi adityanath inspection kashi vishwanath corridor work in varanasi
narendra modi - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(narendra modi) काशी विश्वनाथ मंदिर(kashi vishwanath temple) में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण(kashi vishwanath corridor project) के लिए किए जा रहे ध्वस्तीकरण का भी निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(yogi adityanath) ने अधिकारियों को पीएम के भव्य स्वागत की तैयारी और डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है। इस दौरान पीएम मोदी के समक्ष कॉरिडोर का नक्शा और डीपीआर भी प्रस्तुत किया जाएगा। निरीक्षण के बाद देर रात मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रवासी सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र मिलेगा।

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना : मकानों पर चली छैनी-हथौड़ी, झांकने लगे पुराने मंदिर, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed