Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ICC Test Rankings: Jasprit Bumrah Climbs to Joint Second, Temba Bavuma Third; Pant, Gill and Jaiswal Gain

आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट में 3 भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में, बुमराह ने भी लगाई लंबी छलांग; जानें कौन किस पायदान पर?

Wed, 25 Nov 2026 02:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Nov 2026 02:34 PM IST
सार

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असर साफ दिखाई दिया है। एक तरफ तेज गेंदबाज ने लंबी छलांग लगाकर शीर्ष स्थान के लिए चुनौती पेश की है, तो दूसरी तरफ तीन भारतीय बल्लेबाजों ने टॉप-10 में अपनी जगह मजबूत की है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान को भी बड़ा फायदा हुआ है। आखिर किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा छलांग लगाई?

विज्ञापन
ICC Test Rankings: Jasprit Bumrah Climbs to Joint Second, Temba Bavuma Third; Pant, Gill and Jaiswal Gain
आईसीसी रैंकिंग - फोटो : BCCI/ICC

विस्तार

आईसीसी ने पुरुष क्रिकेट की ताजा खिलाड़ी रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने वाले बावुमा टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार किया है। पंत छठे, गिल सातवें और जायसवाल नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह भारत के तीन बल्लेबाज टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट पहले दो स्थानों पर बने हुए हैं। ताजा रैंकिंग में टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भी कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। इंग्लैंड के बेन डकेट, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट और टॉम बैंटन ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed