{"_id":"5b8aa7d042c792463724fe83","slug":"yogi-adityanath-inaugurated-india-post-payment-bank-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोले सीएम योगी, पेमेंट बैंक से रुकेगा भ्रष्टाचार और बहुरेंगे डाक विभाग के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले सीएम योगी, पेमेंट बैंक से रुकेगा भ्रष्टाचार और बहुरेंगे डाक विभाग के दिन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डाकघरों के दिन अब बहुरेंगे। समय के साथ न चलने की वजह से ये दयनीय स्थिति में पहुंच गये थे। बनारस के प्रधान डाकघर विश्वेश्वरगंज में शनिवार को मुख्यमंत्री ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने तीन खाताधारकों को क्यूआर कोड देकर उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पेमेंट बैंक के माध्यम से अब लोगों को घर बैठे ही बैंक की सुविधा मिल जाएगी। डाक सेवक बायोमीट्रिक मशीन लेकर घर आएगा। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद खाताधारक बस अंगूठे के निशान का मिलान कराना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साथ 1.30 लाख से अधिक डाकघरों में इस अपडेट तकनीक से तीन लाख से अधिक डाक सेवकों के जीवन में बदलाव आएगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। हालत यह थी कि डाकघरों की प्रासंगिकता पर सवाल खड़े हो रहे थे। डाकपाल, डाकसेवकों का मानदेय दशकों से नहीं बढ़ा था। सरकार भी कोई रणनीति नहीं बना पा रही थी। अब ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
सीएम ने इस दौरान पीएम की ओर से जनधन योजना, डिजिटल लेन देन आदि योजनाओं की चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपया किसान के खातों में डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया गया। यूपी में 15500 बैंक शाखाएं हैं तथा 17000 से अधिक पोस्ट ऑफिस हैं। ये अब बैंक का कार्य करेंगे।
इस दौरान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की ओर से किए गए पोस्ट पेमेंट बैंक के कार्यक्रम का प्रसारण भी हुआ। समारोह में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, डीएम सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जीरो बैलेंस से खुलेगा खाता
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन करते सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कि आज देश में 650 ब्रांच खुली हैं तथा 3250 सेवा केंद्र खोले गए हैं। इनमें जीरो बैलेंस पर खाता खुलेगा तथा कोई फार्म भी नहीं भरना पड़ेगा।
आधार कार्ड तथा बायोमेट्रिक अंगूठा लगाकर खाता खुलेगा तथा खाता धारक को क्यूआर कोड का कार्ड जारी होगा। यह कार्ड एटीएम की तरह ही कार्य करेगा। खाते में छोटी-छोटी बचत कर एक लाख रुपये तक जमा कराये जा सकते हैं।
क्यूआर कार्ड से खरीदारी, टिकट बुकिंग के साथ ही अन्य भुगतान किए जा सकेंगे। डाकिया खाता धारक के घर जाकर पैसे का भुगतान करेगा। घर पर ही भुगतान की सुविधा पहली बार मिल रही है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट पेमेंट बैंक के तीन खाताधारकों को क्यूआर कोड वाला कार्ड दिया।
इनमें चाय विक्रेता काशीनाथ गिरि, छात्र सौभाम्य शंकर और अनिल सिंह शामिल हैं। उधर, सीएम के हाथों कार्ड पाकर खुश तीनों खाताधारकों ने कहा कि अब इस नई सुविधा से उन्हें लेन-देन के लिए डाकघर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।