फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Y20 will connect youth with innovation and skill development

Varanasi News: युवाओं को नवाचार व कौशल विकास से जोड़ेगा वाई20

Thu, 17 Aug 2023 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Y20 will connect youth with innovation and skill development
जी20 की तरह ही काशी में चार दिवसीय (17-20 अगस्त) वाई20 (युवा सम्मेलन) बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। इसके माध्यम से युवाओं को नवाचार और कौशल विकास से जुड़ने का मौका मिलेगा। सम्मेलन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा। यह जानकारी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने दी है। दोनों अफसर बुधवार को नदेसर स्थित तारांकित होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। निदेशक ने पंकज कुमार ने बताया कि वाई20 भी जी20 के आधिकारिक सहभागिता समूहों में से एक है। इसमें जी20 देशों के 600 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। लोकतंत्र और शासन में युवाओं की भूमिका विषय पर विमर्श होगा। जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन दुनिया भर से आए प्रतिभागियों को सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेगा। युवाओं के लिए विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से कराए जा रहे सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

-----
आईआईटी बीएचयू, काशी विश्वनाथ धाम व सारनाथ भी जाएंगे युवा
सम्मेलन में आए युवाओं को आईआईटी बीएचयू, काशी विश्वनाथ धाम और सारनाथ का भ्रमण कराया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को प्रतिभागियों को आईआईटी बीएचयू में बना सुपर कंप्यूटिंग सेंटर और इंजीनियरिंग हब दिखाया जाएगा। आईआईटी बीएचयू की तरफ से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। शाम चार बजे से प्रतिभागियों को सारनाथ भ्रमण कराया जाएगा। यहीं पर प्रतिभागी लाइट एंड साउंड शो देखेंगे।
विज्ञापन

----


पांच बिंदुओं पर होगा मंथन
- कार्य का भविष्य : उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल विकास।
- शांति निर्माण और सुलह, युद्ध रहित युग की शुरुआत।
- जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना।
- साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा।
- स्वास्थ्य, भलाई और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed