फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   written statement of Mukhtar ansari present in Rungta threatning case in varanasi court

Varanasi: कोयला व्यवसायी रुंगटा को धमकाने के मामले में माफिया मुख्तार का लिखित बयान दाखिल, 23 अगस्त को सुनवाई

Thu, 17 Aug 2023 10:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Aug 2023 10:34 PM IST
सार

कोयला व्यवसायी नंद किशोर रुंगटा के भाई महावीर प्रसाद रुंगटा को धमकाने के मामले में गुरुवार को आरोपी मुख्तार अंसारी का लिखित बयान कोर्ट में दाखिल हुआ। 

विज्ञापन
written statement of Mukhtar ansari present in Rungta threatning case in varanasi court
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोयला व्यवसायी नंद किशोर रुंगटा के भाई महावीर प्रसाद रुंगटा को धमकाने के मामले में गुरुवार को आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी की ओर से अतिरिक्त लिखित बयान विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में दाखिल किया गया। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी व आदित्य वर्मा द्वारा बयान दाखिल करने के बाद अदालत ने सुनवाई के लिए 23 अगस्त की अगली तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन


रवींद्रपुरी कॉलोनी निवासी कोयला व्यवसायी नंद किशोर रुंगटा का 22 जनवरी 1997 को अपहरण किया गया था। इस अपहरण कांड की विवेचना चल रही थी। उसी दौरान पांच नवंबर 1997 की शाम नंद किशोर रुंगटा के भाई महावीर प्रसाद रुंगटा को फोन पर धमकी दी गई कि अपहरण कांड में पुलिस अथवा सीबीआई में पैरवी न करें। बात न मानने पर बम से उसे उड़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed