फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worship of 51 girls on the completion of Chandi Maha Yagya

Varanasi News: चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पर 51 कन्याओं का पूजन

Fri, 20 Feb 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Worship of 51 girls on the completion of Chandi Maha Yagya
नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ का बृहस्पतिवार को दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। साधु-संतों और भक्तों ने हवन, पूजन और यज्ञ की परिक्रमा की। 51 कन्याओं का पूजन कर उनकी आरती उतारी गई। सुख, शांति, समृद्धि और नकारात्मकता के नाश की कामना की गई। भंडारे में साधु-संतों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

संकल्पकर्ता एवं दुर्गा मंदिर के महंत पं. रमेश दुबे महाराज ने कहा कि मां चंडी बुराई के विनाश, शत्रुओं पर विजय और परम सुरक्षा प्रदान करने वाली सर्वोच्च शक्ति हैं। वे दुर्गा सप्तशती के रूप में विख्यात हैं। महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की संयुक्त ऊर्जा से नकारात्मकता का नाश, सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडी देवी ब्रह्म की अग्नि शक्ति और प्रचंड क्रोध का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो अन्याय का नाश करती हैं। वे आठ भुजाओं वाली और सिंह पर सवार होकर महिषासुर जैसे राक्षसों का वध करने वाली सर्वोच्च शक्ति हैं। इस दौरान विशिष्टजनों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर शिवम दुबे, नीरज उपाध्याय, निशांत कुमार, गायत्री वैजाक, संजय अग्रहरि, रंजना दुबे, रिशु गिरि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed