Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World No Tobacco Day 500 patients reach Surgical Oncology every month 40 undergo surgery

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: सर्जिकल आंकोलॉजी में हर महीने पहुंच रहे 500 मरीज; करीब 40 की होती है सर्जरी

Fri, 31 May 2024 04:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 May 2024 04:31 PM IST
सार

Varanasi News: सभी कैंसर में लगभग 27 प्रतिशत कैंसर तंबाकू के सेवन से होता है। इससे हिमोग्लोबिन का स्तर नीचे गिरता है। शरीर की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इस साल तंबाकू निषेध दिवस की थीम बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना है।

विज्ञापन
World No Tobacco Day 500 patients reach Surgical Oncology every month 40 undergo surgery
विश्व तंबाकू निषेध दिवस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह संदेश तंबाकू उत्पादों के साथ ही अलग-अलग माध्यम से प्रसारित भी किया जाता है। बावजूद लोग तंबाकू छोड़ नहीं पा रहे हैं। हर महीने बीएचयू में 500 नये मरीज सर्जिकल आंकोलॉजी की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में सबसे ज्यादा जर्दा, सुर्ति, तंबाकू खाने वाले थे। 

विज्ञापन


कई लोगों का मुंह पूरी तरह से नहीं खुल पाता तो कुछ के मसूढ़ों में सूजन रहती है। जांच के बाद ज्यादातर में कैंसर की पुष्टि होती है। 40 मरीजों की हर महीने सर्जरी भी की जाती है। तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और बचाव के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इस साल की थीम बच्चों को तंबाकू उद्योग से बचाना है। 
विज्ञापन


बीएचयू के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के प्रो. मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि ओपीडी में 500 नये तंबाकू से कैंसर के आते हैं। प्रारंभिक स्तर वालों को जांच के बाद दवा दी जाती है। कुछ की सर्जरी करनी पड़ती है। 20 से 30 साल वाले करीब 100, 40 से 50 साल के बीच वाले 300 मरीज होते हैं। 50 से अधिक वाले करीब 100 लोग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को भी हो रहा मुंह का कैंसर
सर्जिकल आंकोलॉजी में कई महिलाओं में भी कैंसर की पुष्टि होती है। प्रो. मनोज का कहना है कि नये मरीजों में 50 महिलाएं होती हैं। ज्यादातर महिलाओं के मसूढ़े खराब रहते हैं। वो तंबाकू को काफी देर तक मुंह में रखती हैं। ओपीडी में परामर्श, जांच, ऑपरेशन के साथ ही जागरूक किया जाता है।




स्मोक लेस तंबाकू के सेवन से मुंह और गले का कैंसर
बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी का कहना है कि ओपीडी में स्मोक लेस तंबाकू यानी गुटखा, पान, खैनी, सुंघनी का इस्तेमाल करने वालों को मुंह और गले का कैंसर होता है। तंबाकू और शराब दोनों का उपयोग करने से कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed