फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   womens will manage the kitchen of indian railway

...तो जल्द ही रेलवे के खान-पान का जिम्मा संभालेंगी महिलाएं

Thu, 06 Apr 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 06 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
womens will manage the kitchen of indian railway
दो महीने में बाराबंकी से शुरू हो जाएगा पायलट प्रोजेक्ट - फोटो : demo
ट्रेनों में खान-पान को लेकर मिल रही शिकायतों के मद्देनजर गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए रेलवे नई कैटरिंग पॉलिसी लाने की तैयारी में है। इसके तहत कैटरिंग और बेस किचन की जिम्मेदारी महिला समूहों को देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए महिला स्वयंसेवी सहायता समूहों को जोड़ने के साथ ही कैटरिंग और किचन दोनों सुविधाओं को अलग-अलग करने की तैयारी है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बाराबंकी से इसकी शुरुआत की जाएगी। यहां दो महीने में महिलाएं रेलवे के बेस किचन और भोजन की सप्लाई का जिम्मा संभाल लेंगी।
विज्ञापन


रेल यात्रियों को शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन मुहैया कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो रेल मंत्री सुरेश प्रभु जल्द ही इस नई कैटरिंग पॉलिसी की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किचन की जिम्मेदारी के साथ ही सामाजिक दायित्व को पूरा करने के उद्देश्य से महिला स्वयं सेवी समूहों से जुड़ी महिलाओं को सभी स्टेशनों पर 33 फीसदी स्टॉल भी दिए जा सकते हैं।


यात्रियों तक समय से भोजन पहुंचाने के लिए हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के सेवा प्रदाताओं के अलावा नामचीन फूड चेन कंपनियों को भी जोड़ा जा सकता है।

इस बारे में आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाराबंकी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत महिला स्वयं सहायता समूह दो से तीन महीने में इस व्यवस्था से जुड़ जाएंगी।

 

महिलाएं भोजन तैयार करेंगी और ऑर्डर पर खाना भी पहुंचाएंगी। इसके लिए उनको ट्रेनिंग भी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed