फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women of self-help groups will celebrate Jal Diwali

Varanasi News: जल दिवाली मनाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Sun, 12 Nov 2023 08:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups will celebrate Jal Diwali
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पानी का महत्व बताया जा रहा है, ताकि वह लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर सकें। अभियान के तहत अब तक 40-40 के चार समूह में महिलाओं को भेलूपुर और सारनाथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया गया। इन्हें पानी को शुद्ध करने की तकनीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

ये महिलाएं जानकारी लेने के बाद अपने सदस्यों के साथ गांव के लोगों को पानी बचाने और पानी का दोबारा इस्तेमाल करने के बारे में बताएंगी। केंद्र सरकार की ओर से जल दिवाली कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पानी बचाने के लिए महिलाएं जल अभियान चला रही हैं। इसमें दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को जागरूक किया जा रहा है। इन महिलाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी डूडा और जलकल को दी गई है। जलकल के सचिव सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि महिलाओं को जल की गुणवत्ता बताई जा रही हैं। किस प्रकार से हम लोग गंगा के पानी को साफ करके लोगों को पिला रहे हैं। इन्हें इसकी पूरी तकनीक समझाई जा रही है। लाएं अपने अपने इलाकों में जाकर लोगों को जल का महत्व बताएंगी। डूडा के शहरी मिशन प्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हम लोगों का पूरा प्रयास है कि अधिक से अधिक महिला समूहों को जानकारी दें। इसके लिए उन्हें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed