फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encounter after robbery 50000 cash gold jewelry pistol recovered shop owner sustained pellet injuries

डकैती के 24 घंटे बाद मुठभेड़: 50 हजार नकद, सोने के आभूषण और पिस्टल बरामद; दुकान संचालक के सिर में छर्रे लगे थे

Fri, 18 Sep 2026 10:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 18 Sep 2026 10:33 PM IST
सार

जयंत की ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद भागते समय डिबुलगंज के पास अनपरा, शक्तिनगर और एसओजी की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण और पिस्टल बरामद हुई।

विज्ञापन
Encounter after robbery 50000 cash gold jewelry pistol recovered shop owner sustained pellet injuries
सीसीटीवी फुटेज में दिखा बदमाशों का आतंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र के सिंगरौली जिले के जयंत में ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती में शामिल एक बदमाश को सोनभद्र पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद भागते समय अनपरा, शक्तिनगर पुलिस ने उसकी घेरेबंदी की। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसका एक अन्य साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से 50 हजार नकद, कंचन ज्वेलर्स के टैग लगे सोने के आभूषण, पिस्टल और डकैती में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। वहीं इसी घटना में शामिल तीन अन्य बदमाशों को मप्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




यूपी सीमा से सटे सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में 17 सितंबर की शाम छह बदमाश असलहा लेकर कंचन ज्वेलर्स में पहुंचे थे। बदमाशों ने दुकान संचालक और वहां मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर मोबाइल फोन छीने और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर फायरिंग भी की गई थी, जिसमें दुकान संचालक के सिर में छर्रे लगे थे, जबकि एक कर्मचारी की कलाई में गोली लगी थी। इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए थे। 

विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि घटना के बाद सोनभद्र पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग कर रही थी। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में अनपरा, शक्तिनगर, पिपरी पुलिस और एसओजी की टीम ने बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़ के पास डी-प्लांट रोड डिबुलगंज में चेकिंग शुरू की। 

कुछ देर बाद दो संदिग्ध अपाचे बाइक से आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे पिपरी की ओर भागने लगे। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। चेतावनी के बाद भी फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रोशन कुमार स्वीपर (25) के पैर में गोली लगी। 

वह शक्तिनगर का निवासी है। उसे अस्पताल भेजा गया। उसका साथी अनपरा निवासी राहुल अनपरा जंगल की ओर भाग गया। आरोपी के पास से पिस्टल, कीपैड मोबाइल, 50 हजार नकद और सोने के टॉप्स, कान का सुई-धागा, ईयर रिंग व मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आभूषणों पर कंचन ज्वैलर्स के टैग लगे मिले हैं।

विज्ञापन

गढ़वा से चोरी की गई थी बाइक
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में रोशन ने बताया कि डकैती में छह लोग शामिल थे और दो अपाचे बाइक से जयंत पहुंचे थे। दोनों बाइक पहले झारखंड के भवनाथपुर और रंका क्षेत्र से लूटी गई थीं। पुलिस ने उसके कब्जे से सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली अपाचे बरामद की है। दूसरे वाहन और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनपरा थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में सात मामले पहले से दर्ज हैं। एएसपी के अनुसार पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष लूटे गए माल की बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed